रमज़ान में रोज़े रख रही 7 साल की अलीना
रमज़ान में रोज़े रख रही 7 साल की अलीना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित आथुना मोहल्ला मदीना मस्जिद के पास में सात साल की एक नन्ही बच्ची अब तक पूरे रमज़ान के रोज़े रख रही है। आज अलीना का 21वां रोज़ा है। अलीना, हाजी निज़ाम खान रिटायर्ड रेलवे ड्राइवर की पोती है। अलीना के पिताजी मुक्कदर खान टीम आथूना मोहल्ला के सक्रिय सदस्य हैं। अलीना की अम्मी नाज़िया ने बताया कि अलीना कभी भी यह शिकायत नहीं करती कि उसे भूख या प्यास लग रही है। हाजी निज़ाम खान का परिवार अल्लाह की इस खास नेमत से बहुत खुश है याकूब खान, महबूब खान, इमरान खान, अलीना के मामा आरिफ खान, रियाज खान, KKYB क़तर के सक्रिय सदस्य हैं। वे देश और विदेश में हमेशा शिक्षा, दहेज और फिजूलखर्ची जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता के लिए काम करते रहते हैं। पूरे आथूना मोहल्ला के लोग भी अल्लाह की इस छोटी सी रहमत से बहुत खुश हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058276


