[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा की प्रशिक्षण जिला कार्यशाला 13 मार्च को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा की प्रशिक्षण जिला कार्यशाला 13 मार्च को

भाजपा की प्रशिक्षण जिला कार्यशाला 13 मार्च को

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 चूरू जिला प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 13 मार्च शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे आयोजित होगी। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्वनेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवम् प्रदेश अजीत माडण होगे। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक निरन्तर चलने वाली पार्टी है जिसमें नये नये लोगो का आगमन होता है और समय समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्य पार्टी की और आयोजित होते रहते है। उन्होने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी के कार्यकर्ताओ के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योकि इससे पार्टी के पंच गौरव एवम् सिद्वांतो की जानकारी कार्यकर्ताओ को मिलती है ताकि वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे पाये। जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण अभियान के तहत सभी मण्डलो की मण्डल प्रशिक्षण टीम उपस्थित होगी। इस दौरान पार्टी की विचारधारा, पार्टी के इतिहास एवम् केन्द्र सरकार एवम् राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यो की जानकारी सौशल मीडिया एवम् नमो एप के बारे में जानकारी दी जायेगी।

Related Articles