ज़कात: इंसानी ज़िम्मेदारी और मआशी तवाज़ुन का रास्ता – मौलाना हाफिज मोहम्मद ताहिर हुसैन मंजरी
कुरान में कई जगह पर आया है। नमाज कायम करो। और जकात अदा करो।
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित जामा -मस्जिद के पेश इमाम मौलाना हाफिज मोहम्मद ताहिर हुसैन मंजरी ने माहे रमजान की मुबारकबाद देते हुए जकात के बारे में विस्तार से बताया कहा कि ज़कात इस्लाम का एक बुनियादी सुतून है, जो हर साहिब-ए-निसाब मुसलमान पर फर्ज़ है। जब एक मालदार शख्स अपने माल का एक हिस्सा अल्लाह तआला की रज़ा के लिए मुस्तहिक लोगों को देता है तो इससे उसका माल पाक होता है, उसमें बरकत होती है और उसकी रूह को सुकून नसीब होता है। इसके साथ ही मुआशरे में मआशी तवाज़ुन और बाहमी हमदर्दी पैदा होती है। ज़कात की अहमियत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुरआन-ए-मजीद में कई जगह नमाज़ के साथ ज़कात का भी हुक्म दिया गया है। चुनांचे सूरह बक़रह में इरशाद होता है: “नमाज़ क़ायम करो और ज़कात अदा करो।”

नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने भी ज़कात की फ़ज़ीलत बयान फ़रमाई है। आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया: “जो शख्स अपने माल की ज़कात अदा करता है, अल्लाह तआला उसके माल में बरकत अता फ़रमाता है। और उसे आफ़ात व मुसीबतों से महफ़ूज़ रखता है।” (तिर्मिज़ी) दरहक़ीक़त, ज़कात एक अज़ीम इबादत है जो न सिर्फ़ हमारे माल को पाक करती है, बल्कि हमारे दिलों में सख़ावत, हमदर्दी, और इंसानी ज़िम्मेदारी का गहरा एहसास जगाती है। जब हम अपने माल का सही हिसाब लगा कर ज़कात अदा करते हैं तो न सिर्फ़ हमारा माल पाक और बरकत वाला बनता है, बल्कि हमारे अमल में एक बेमिसाल तवाज़ुन पैदा होता है।
ज़कात से हम न सिर्फ़ ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में बराबरी, आपसी भाईचारा, और एक मज़बूत इनसाफ़ का माहौल पैदा करते हैं। यह एक ऐसा ज़रिया है जिससे हम अपने ज़ाती फ़ायदे से ऊपर उठकर पूरी इंसानियत का भला करते हैं। इसलिए, हर साहिबे निसाब मुसलमान पर फ्रज़ है कि वह अपने माल का सही अंदाज़ा लगाए, वक़्त पर ज़कात अदा करे, ताकि वह अल्लाह तआला की रज़ा हासिल कर सके, और दुनिया व आख़िरत दोनों में सच्ची कामयाबी, ईमानदारी, और मज़बूत खुशहाली का रास्ता अपना सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058279


