प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक शाखा चूरू 13 मार्च को जयपुर में जल भवन पर विशाल प्रदर्शन में लेगी भाग
प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक शाखा चूरू 13 मार्च को जयपुर में जल भवन पर विशाल प्रदर्शन में लेगी भाग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक द्वारा कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा निजीकरण के विरोध में 13 मार्च 2026 को जयपुर स्थित जल भवन पर प्रस्तावित विशाल प्रदर्शन में चूरू शाखा भी भाग लेगी।
राजस्थान राज्य कर्मचारी बेरोजगार मजदूर महासंघ, प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ एवं राजस्थान जनता जल योजना कर्मचारी संघ ने भी इस प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की है। संगठनों का कहना है कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और विभाग में निजीकरण की नीति का विरोध करने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए सभी श्रम संगठनों को एक मंच पर आकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से कर्मचारियों का आत्मबल और सम्मान बढ़ेगा तथा निजीकरण पर रोक लगाकर युवाओं के लिए नई भर्तियों के अवसर भी सुनिश्चित किए जा सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058309

