चिड़ावा एसडीएम ने सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया:समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश; बिजली विभाग एईएन को संयमित व्यवहार की नसीहत
चिड़ावा एसडीएम ने सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया:समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश; बिजली विभाग एईएन को संयमित व्यवहार की नसीहत
चिड़ावा : चिड़ावा एसडीएम डॉ. नरेश सोनी ने बुधवार को शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत बिजली विभाग कार्यालय से हुई। एसडीएम ने यहां अधिकारियों का हाजिरी रजिस्टर देखा। उन्होंने एक दिन पहले हुई घटना को लेकर एईएन निधि मिश्रा से नाराजगी व्यक्त की और लोगों को परेशान न करने तथा कार्यों को त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।

इसके बाद डॉ. सोनी पंचायत समिति परिसर पहुंचे। उन्होंने बीडीओ अनीषा बिजारणियां से स्टाफ और कार्य विभाजन की जानकारी ली। एसडीएम ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और अन्य सामाजिक पेंशन के लंबित मामलों की जानकारी ली और उनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए नरेगा श्रमिकों के लिए उचित छाया और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।
एसडीएम ने ब्लॉक शिक्षा कार्यालय का भी दौरा किया और स्टाफ की उपस्थिति जांची। यहां भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद एसडीएम डॉ. नरेश सोनी ने बताया कि उन्हें कार्य व्यवस्था काफी हद तक दुरुस्त मिली। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ कमियां पाई गईं, जिनके संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली विभाग की एईएन ने पिछली घटना पर खेद व्यक्त किया है और उन्हें भविष्य में उपभोक्ताओं के साथ उचित एवं संयमित व्यवहार रखने की नसीहत दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058201

