[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईटीबीपी के इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन:पैतृक गांव में ससम्मान अंतिम संस्कार, युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आईटीबीपी के इंस्पेक्टर का हार्ट अटैक से निधन:पैतृक गांव में ससम्मान अंतिम संस्कार, युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली

पैतृक गांव मेहाड़ा गुजरवास में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, कानपुर में थे तैनात

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के मेहाड़ा गुजरवास गांव निवासी आईटीबीपी जवान राजेंद्र कुमार का हार्ट अटैक रुकने से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवाओं ने मेहाड़ा पुलिस थाने से लेकर जवान के घर तक तिरंगा रैली निकाली।

पैतृक गांव मेहाड़ा गुजरवास में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
पैतृक गांव मेहाड़ा गुजरवास में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

कानपुर में ड्यूटी के दौरान हुआ था सीने में दर्द

आईटीबीपी के इंस्पेक्टर सचिन यादव ने बताया- राजेंद्र कुमार पुत्र गोविंद राम सेन 32 बटालियन आईटीबीपी कानपुर में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हार्ट अटैक रुकने से उनका निधन हो गया।

शहीद जवान के दो बेटे

जवान राजेंद्र कुमार वर्ष 1988 में आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के रूप में शामिल हुए थे। उनके परिवार में दो बेटे विकास और योगेश हैं।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए गांव के सैंकड़ों लोग।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए गांव के सैंकड़ों लोग।

इंस्पेक्टर सचिन यादव ने राजेंद्र कुमार को एक होनहार और बहादुर जवान बताया। उन्होंने कहा- राजेंद्र कुमार उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी कामों को लगन और मेहनत से पूरा करते थे। उन्होंने आईटीबीपी द्वारा चलाए गए कई ऑपरेशंस में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से आईटीबीपी को गहरा आघात लगा है।

आईटीबीपी के जवानों ने शहीद इंस्पेक्टर को दिया गार्ड ऑफ ऑनर।
आईटीबीपी के जवानों ने शहीद इंस्पेक्टर को दिया गार्ड ऑफ ऑनर।

गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार के अवसर पर आईटीबीपी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर नरेश यादव, हवलदार सुरेश कुमार, एसआई कर्ण सिंह, बाबूलाल, हरीश सेन, सरपंच प्रकाश अवाना, विजय गुर्जर, सुवाराम, देवराज, छोटू गुर्जर, सुरेंद्र दायमा, संदीप कुमार, निखिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles