सीकर के गोरिया में घरेलू सिलेंडरों की किल्लत, ग्रामीण परेशान:2 मार्च के बाद से नहीं आई गाड़ी, गैस एजेंसी संचालक ने कहा- हर सोमवार को भेज रहे
सीकर के गोरिया में घरेलू सिलेंडरों की किल्लत, ग्रामीण परेशान:2 मार्च के बाद से नहीं आई गाड़ी, गैस एजेंसी संचालक ने कहा- हर सोमवार को भेज रहे
सीकर : सीकर जिले के गोरिया गांव में पिछले 4 दिनों से गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हो रही है। गांव के लोग गैस एजेंसी वाले को बार-बार फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गोरिया गांव में पिपराली स्थित सुधीर भारतगैस एजेंसी से भारतगैस कंपनी के सिलेंडर सप्लाई होते हैं, लेकिन 4 दिन सप्लाई पूरी तरह ठप है।
ग्रामीण जोगेंद्र सुंडा ने बताया कि गोरिया गांव में पिछले 4 दिनों से गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद है। गांव के लोग सुधीर भारतगैस एजेंसी वाले को फोन करते हैं तो वो सिलेंडर भेजने की कह देते हैं, लेकिन 4 दिन से गोरिया में 1 सिलेंडर भी सप्लाई नहीं हुआ है। ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करवाने के बाद भी सप्लाई नहीं हो रही है। महिलाओं को खासा परेशान होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
2 मार्च के बाद से नहीं आई गाड़ी
ग्रामीणों का कहना है कि हर कंज्यूमर 25 दिन में दोबारा गैस सिलेंडर भरवा सकता है। एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद जब ऑनलाइन बुक करते हैं फिर भी गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही है।
जबकि पिपराली भारतगैस के स्टाफ लालचंद का कहना है कि गोरिया गांव में हर सोमवार की तरह इस सोमवार को भी गाड़ी भेजी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि 2 मार्च के बाद से गैस सिलेंडर की गाड़ी नहीं आई है। धीरे-धीरे ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर किल्लत का संकट गहराने लगा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058198

