मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने वाले गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा; बाइक बरामद
मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने वाले गिरफ्तार:सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा; बाइक बरामद
सीकर : सीकर में मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी हैं, जो नशा खरीदने के लिए चोरी करते है। आरोपियों के पास से बाइक भी बरामद की गई है। गोकुलपुरा थाना SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि आरोपी राम (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी शास्त्री नगर और सीताराम शर्मा (41) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी तोदी नगर को गिरफ्तार किया गया है।
सीसीटीवी में नजर आए थे चोर
मामले को लेकर 8 मार्च को महिपाल जाट निवासी गोकुलपुरा ने मुकदमा दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि 6 मार्च की सुबह करीब 11 बजे पूजा-अर्चना करने के बाद वह मंदिर को बंद करके चले गए थे। शाम को मंदिर में आकर देखा तो मूर्ति के ऊपर लगे 5 चांदी के छत्र गायब मिले।
आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दो आरोपी नजर आ रहे थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश करना शुरू किया। आरोपियों की बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच की।
मारू पार्क एरिया से दोनों आरोपियों का दबोचा
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीकर शहर सहित आसपास के एरिया में करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसके बाद दोनों आरोपियों को सीकर में मारू पार्क एरिया के पास से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन नशेड़ी है। जो नशा खरीदने के लिए इस तरह की वारदात करते हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश,हंसराज,जयसिंह और बबलेश की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058201

