[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर पासपोर्ट ऑफिस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, चार घंटे चला सर्च अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर पासपोर्ट ऑफिस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, चार घंटे चला सर्च अभियान

सीकर पासपोर्ट ऑफिस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, चार घंटे चला सर्च अभियान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर के फतेहपुर रोड स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में मंगलवार दोपहर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर को खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली थाना, उद्योग नगर थाना और गोकुलपुरा थाना पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस, अग्निशमन और सिविल डिफेंस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पासपोर्ट सेवा केंद्र, बैंक और पास स्थित मॉल को तुरंत खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम ने पूरे परिसर की जांच की। बाद में जयपुर से विशेष बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और पासपोर्ट कार्यालय के साथ-साथ मॉल परिसर और बाहर खड़े वाहनों की भी गहन जांच की।

करीब चार घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान कहीं भी बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता वापस लौट गया। हालांकि इस फर्जी सूचना के कारण पासपोर्ट कार्यालय और बैंक सेवाएं प्रभावित रहीं तथा मॉल में आए लोगों को भी करीब चार घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट सेवा केंद्र में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू की गई और जयपुर से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि यह सूचना जयपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए मिली थी। फिलहाल ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह, सीओ सिटी संदीप चौधरी, उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया, कोतवाली थानाधिकारी सुनील जांगिड़, गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल सहित पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन और सिविल डिफेंस की टीमें मौजूद रहीं।

Related Articles