सरदारशहर में बाइक फिसलने से सेना का जवान घायल:बेटी को कॉलेज छोड़कर लौटते समय हादसा, अस्पताल में भर्ती
सरदारशहर में बाइक फिसलने से सेना का जवान घायल:बेटी को कॉलेज छोड़कर लौटते समय हादसा, अस्पताल में भर्ती
सरदारशहर : सरदारशहर के चूरू रोड पर एक बाइक फिसलने से भारतीय सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान प्रेमसिंह अपनी बेटी को केकेसी कॉलेज छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्हें राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, करणी नगर निवासी प्रेमसिंह पुत्र रेवंतसिंह अपनी बेटी को चूरू रोड स्थित केकेसी कॉलेज छोड़ने गए थे। कॉलेज से वापस लौटते समय चूरू रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
प्रेमसिंह के सिर में चोट लगी
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे रणवीर सिंह आसुसार और ओमसिंह ने घायल प्रेमसिंह को देखा। उन्होंने तुरंत एक निजी एंबुलेंस की सहायता से उन्हें राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर किशन सिहाग और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार शुरू किया।
डॉ. किशन सिहाग ने बताया कि प्रेमसिंह के सिर में चोट लगी है। चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए कुछ आवश्यक जांचें करवाई गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चोट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। यदि चोट गंभीर पाई जाती है, तो उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। रणवीर सिंह आसुसार ने बताया कि घायल प्रेमसिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057704
