[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ स्कूल के बाहर से टीचर की बाइक चोरी:बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांच रहे थे, बाहर आने पर नहीं मिली बाइक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ स्कूल के बाहर से टीचर की बाइक चोरी:बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांच रहे थे, बाहर आने पर नहीं मिली बाइक

राजगढ स्कूल के बाहर से टीचर की बाइक चोरी:बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांच रहे थे, बाहर आने पर नहीं मिली बाइक

राजगढ : राजगढ कस्बे के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य द्वार के सामने से एक टीचर की बाइक चोरी हो गई। यह घटना उस समय हुई जब टीचर स्कूल के अंदर बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांच रहे थे। रामपुरा बेरी निवासी शिक्षक मुकेश कुमार को चोरी का पता तब चला जब वे कॉपियां जांचने के बाद बाहर आए और अपनी खड़ी की हुई बाइक को गायब पाया। सोमवार शाम को शिक्षक मुकेश कुमार ने राजगढ थाने में घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है, जिसमें चोरी की घटना कैद हुई है।

राजगढ़ थाने में दी रिपोर्ट

शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को 09 मार्च 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे राउमावि राजगढ के बोर्ड परीक्षा संग्रहण केंद्र के मुख्य द्वार के सामने खड़ा किया था। शाम करीब चार बजे जब वे घर जाने के लिए बाहर आए, तो बाइक वहां से गायब मिली। उन्होंने राजगढ थाना पुलिस से अपनी चोरी हुई बाइक का पता लगाने और चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles