[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का स्वागत:रानोली-पलसाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का स्वागत:रानोली-पलसाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का स्वागत:रानोली-पलसाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

रानौली : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का सोमवार को रानोली और पलसाना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर पलसाना बाईपास, अखेपुरा टोल प्लाजा और रानोली मेन स्टैंड सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विनोद जाखड़ को बाबा श्याम की प्रतिमा का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम में एनएसयूआई दांतारामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष हर्ष शर्मा, पलसाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भींवाराम बाजियां और इब्राहिम खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजस्थान एनएसयूआई उपाध्यक्ष महेश चौधरी और राजस्थान एनएसयूआई सचिव मुकेश गुर्जर भी उनके साथ थे।

Related Articles