[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापर की पहाड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग:वन विभाग ने 3 घंटे की मशक्कत से पाया काबू, झाड़ियां और पौधे जले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

छापर की पहाड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग:वन विभाग ने 3 घंटे की मशक्कत से पाया काबू, झाड़ियां और पौधे जले

छापर की पहाड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग:वन विभाग ने 3 घंटे की मशक्कत से पाया काबू, झाड़ियां और पौधे जले

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के छापर की पहाड़ी में सोमवार को आग लग गई। आग लगने के बाद पहाड़ी से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों में हलचल मच गई। आग पहाड़ी की चोटी से धीरे-धीरे नीचे की ओर फैल रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग लगने से पहाड़ी क्षेत्र की झाड़ियां और छोटे पौधे जल गए।
आग लगने से पहाड़ी क्षेत्र की झाड़ियां और छोटे पौधे जल गए।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में पहाड़ी क्षेत्र की झाड़ियां और छोटे पौधे जलकर खाक हो गए। हालांकि, समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। उल्लेखनीय है कि गर्मी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र की पहाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे वन संपदा को खतरा बना रहता है।

Related Articles