[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाला पकड़ा:सस्ते में खरीदकर पार्ट्स निकालकर बेचता था, मैकेनिक का काम करता था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाला पकड़ा:सस्ते में खरीदकर पार्ट्स निकालकर बेचता था, मैकेनिक का काम करता था

नीमकाथाना पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाला पकड़ा:सस्ते में खरीदकर पार्ट्स निकालकर बेचता था, मैकेनिक का काम करता था

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी एक मैकेनिक है, जो चोरी की बाइक सस्ते दामों पर खरीदकर उनके पार्ट्स निकालकर दूसरी बाइकों में लगाकर बेच देता था।

चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया- कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

सीआई ने बताया- 20 फरवरी 2026 को मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बाइक 19 फरवरी की शाम को मनुहार पैलेस मैरिज गार्डन के सामने खड़ी थी, जो रात करीब 10:30 बजे गायब हो गई थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक पकड़ी

इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले आरोपी धर्मपाल उर्फ कुलदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है।

सस्ते दाम पर खरीदकर, पार्ट्स निकालकर बेचता था

आरोपी धर्मपाल बाइक मैकेनिक का काम करता है। वह चोरी की बाइक सस्ते दामों पर खरीदकर उनके पार्ट्स निकाल लेता था और फिर उन्हें दूसरी बाइकों में लगाकर महंगे दामों पर बेच देता था। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में हुई अन्य बाइक चोरी की वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है।

Related Articles