पाटन में बिना ड्राइवर दौड़ा ट्रेलर:दुकानों के सामने से गुजरते हुए कार-पेड़ से टकराया
पाटन में बिना ड्राइवर दौड़ा ट्रेलर:दुकानों के सामने से गुजरते हुए कार-पेड़ से टकराया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
पाटन : पाटन क्षेत्र के स्यालोदड़ा मोड़ पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां नारनौल रोड पर खड़ा एक ट्रेलर बिना ड्राइवर के अचानक चल पड़ा और दुकानों के सामने से गुजरते हुए एक कार व शीशम के पेड़ से टकराकर रुक गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों सीताराम, सुरेश और लीलाराम ने बताया कि ट्रेलर चालक अपने वाहन को खड़ा कर पास की ईमित्र की दुकान पर किसी काम से गया था। कुछ देर बाद ही ट्रेलर अचानक सामने की ओर बढ़ने लगा।
शीशम के पेड़ से टकराकर रुका
बिना ड्राइवर के चलता हुआ ट्रेलर बेकाबू हो गया। यह दुकानों के सामने रखे सामान को तोड़ते हुए आगे बढ़ा और एक खड़ी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 200 मीटर आगे जाकर एक शीशम के पेड़ से टकराकर रुक गया।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर डाबला पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056353


