[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस। सीकर जिले के रींगस की आदर्श नगर कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना उस समय सामने आई जब मकान मालिक वापस घर लौटे और मकान का ताला टूटा हुआ पाया।

जानकारी के अनुसार आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सांवरमल बुरड़क, जो सीआरपीएफ में कार्यरत हैं, पिछले करीब एक माह से अपने परिवार सहित अजमेर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाते हुए सेंध लगा दी।

चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी तथा अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सांवताराम गुर्जर ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जानकारी जुटाई।

इधर, कॉलोनीवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रात्रि गश्त की कमी के कारण चोरी की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से कॉलोनी में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles