राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक आज
राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक आज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान झुंझुनूं की मासिक बैठक 10 मार्च को सुबह 10 बजे शहीद करणी राम-रामदेव पार्क, झुंझुनूं में आयोजित की जाएगी। संस्थान के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित फॉर्म तैयार किए जाएंगे तथा दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांग भाई-बहन एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। संस्थान की ओर से अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056353


