[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नागरिक सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का चौथा दिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नागरिक सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का चौथा दिन

आपदा बचाव कार्य एवं सड़क, परिवहन नियमों की दी जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, कटराथल में आयोजित नागरिक सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के चौथे दिन सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्राम सेवकों, पटवारियों, एलडीसी, पीटीआई तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा बचाव कार्यों और परिवहन व सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सीकर निखिल कुमार ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण से आपदा की स्थिति में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल ने उपस्थित स्वयंसेवकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक सहायता देने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सीपीआर प्रशिक्षण के बारे में भी विस्तार से बताया, जिससे आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा सीकर मदन सिंह कुड़ी, प्रशिक्षण प्रभारी धर्मराज हाथीवाल सहित ग्राम सेवक, पटवारी, एलडीसी, पीटीआई तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles