पुलिस थाना सूरजगढ़ के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल शुरू
पीड़ित परिवार ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नाबालिग के माता-पिता बैठे भूख हड़ताल पर
सूरजगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस थाना सूरजगढ़ के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू की गई। सोमवार को पहले दिन धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
डॉ. भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति झुंझुनूं के तत्वावधान में सुबह करीब 11 बजे यह आंदोलन शुरू किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष कैलाश दास महाराज सारी धाम ने बताया कि नाबालिग के साथ ताराचंद जाट (उम्र लगभग 50 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना सूरजगढ़ में एफआईआर संख्या 14/2026 के तहत दर्ज है।
उन्होंने बताया कि घटना के 57 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप है कि आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार धमकाया जा रहा है। इसी के विरोध में पीड़ित परिवार सर्व समाज के लोगों के साथ थाने के सामने धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठा है।
धरने के पहले दिन नाबालिग के माता-पिता भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की।
कैलाश दास महाराज ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन झुंझुनूं की होगी।
इस अवसर पर नायक महासभा के प्रदेश महासचिव किशनलाल नायक, ओमप्रकाश सेवदा, सुरेश कुमार, प्रवेश कुमार, अशोक कुमार, धर्मपाल, छतरपाल, विजेन्द्र, रामचंद्र, संदीप, मनोज नायक, चमेली देवी, राजमंती देवी, रघुवीर सिंह (राजवीरपुरा) और अंतरसिंह जांगिड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056352


