बुजुर्ग महिला के गले से 3 सोने के हार तोड़े:बस में चढ़ते वक्त हुई वारदात, कपड़े खरीदने गई थी महिला
बुजुर्ग महिला के गले से 3 सोने के हार तोड़े:बस में चढ़ते वक्त हुई वारदात, कपड़े खरीदने गई थी महिला
सीकर : सीकर के लोसल थाना इलाके में बस में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला के गले से सोने के हार तोड़ने का मामला सामने आया है। महिला को बस में बैठने के बाद इसका पता चला। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मौलासर गांव की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला पतासी देवी ने अपने बेटे बजरंग के साथ आकर लोसल पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि 7 मार्च को वह कपड़े खरीदने के लिए लोसल आई थी। खरीददारी करने के बाद दोपहर में करीब 2:30 बजे वह रोडवेज बस स्टैंड पहुंची।
इस दौरान वहां पर काफी ज्यादा भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने बुजुर्ग महिला के गले से तीन सोने के हार(मादलिया) तोड़ लिए। जिसका पता उन्हें बस में बैठने के बाद लगा। घर पहुंचने के बाद बुजुर्ग महिला ने अपने परिवारवालों को इस बारे में पता लगाया। जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज हुआ है।
अब पुलिस आरोपी की तलाश में रोडवेज बस स्टैंड एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें जिले में सामने आ चुकी है। बेहद कम वारदातों में खुलासा हो पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056059


