सीकर से 2 युवतियां लापता:एक रात में गायब, दूसरी मार्केट से नहीं लौटी; परिवार जागा तो पता चला
सीकर से 2 युवतियां लापता:एक रात में गायब, दूसरी मार्केट से नहीं लौटी; परिवार जागा तो पता चला
सीकर : सीकर जिले में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। एक युवती रात के समय लापता हुई और दूसरी घर से मार्केट सामान लाने के लिए गई थी। दोनों ही अब तक वापस नहीं लौटी हैं। परिवारवालों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है।
पहले मामले में 20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 5 मार्च की रात को उनकी बेटी घर पर थी। 6 मार्च की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।
वहीं दूसरे मामले में 18 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 18 साल की बेटी 7 मार्च को दोपहर में करीब 3 बजे घर का सामान लाने के लिए मार्केट गई थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। बेटी की उन्होंने काफी तलाश की लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056057


