[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुड़ा ढहर के जागीरदाला में फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह में लोक कलाकारों ने बांधा समां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुड़ा ढहर के जागीरदाला में फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह में लोक कलाकारों ने बांधा समां

पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा ने लोक कलाकारों के साथ दी धमाल प्रस्तुति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : गुड़ा ढहर के जागीरदाला में स्थित श्री राधा गोविंद गौशाला सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार शाम आयोजित फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह में सत्तू डफ पार्टी मंडावा फतेहपुर बलबीर चिराना एंड पार्टी के लोक कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के आयोजक रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश शर्मा और दिनेश शर्मा ने संत महात्माओं और अतिथियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात सांयकाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा ने भी लोक कलाकारों के साथ धमाल की प्रस्तुतियां दी। देर रात्रि तक चंग की थाप पर श्रद्धालु थिरकते रहे।

इस दौरान त्रिवेणी धाम से रघुनंदन दास महाराज, कुंडा धाम खोरी शाहपुरा से ओमदास महाराज, गुहाला नरसिंहपुरी से माधव दास महाराज, मंडाना से पंडित सज्जन दास महाराज, मैड विराट नगर से कथावाचक शुक्लायजुर्वेदाचार्य कैलाश चंद्र शरण शर्मा, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा, राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मनोहर शर्मा, विधानसभा सचिव एवं सेवानिवृत्त जिला जज महावीर प्रसाद शर्मा, पीएल शर्मा जय भारत सरिया जीएम, विराट नगर जीएसएस अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, सरपंच रोहितास सैनी, श्रवण वैद्य, समाज सेवी सुरेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा चंवरा सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles