डूंडलोद की मल्लिका सिंह ने घुड़सवारी में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान:कई प्रतियोगिताओं में जीते मेडल, मारवाड़ी घोड़ों को दिलाया सरंक्षण
डूंडलोद की मल्लिका सिंह ने घुड़सवारी में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान:कई प्रतियोगिताओं में जीते मेडल, मारवाड़ी घोड़ों को दिलाया सरंक्षण
डूंडलोद : डूंडलोद निवासी मल्लिका सिंह ने मारवाड़ी घोड़ों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश-विदेश में एक खास पहचान बनाई है। वह मारवाड़ी घोड़ों को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मल्लिका सिंह ने विदेशों में आयोजित कई घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उन्होंने भारत के लिए कई गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर अपनी क्षमता साबित की है। मारवाड़ी घोड़ों के संरक्षण के लिए उनके अहम योगदान के लिए मल्लिका सिंह को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। डूंडलोद क्षेत्र में उन्हें “बाईसा” के नाम से जाना जाता है।

मल्लिका सिंह ने बताया कि घुड़सवारी के दौरान वे कई बार घोड़ों से गिरीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार अभ्यास करती रहीं। वर्तमान में मल्लिका सिंह विदेशों से आने वाली महिलाओं को भी घुड़सवारी के गुर सिखा रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061004


