[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 अंतर्गत 31 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 अंतर्गत 31 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 अंतर्गत 31 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 के तहत पात्र विशेष योग्यजन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रॉयल विकलांग विकास संस्थान चूरू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना के तहत राजकीय या मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत तथा रोजगार से जुड़े दिव्यांग युवाओं को निशुल्क स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में कुल 2500 विशेष योग्यजनों को स्कूटी वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक पात्र दिव्यांगजन निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Related Articles