सुमन मान लुनायच को कलेक्टर ने किया सम्मानित:शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, अगवाना खुर्द में शिक्षा सहायक के पद कार्यरत
सुमन मान लुनायच को कलेक्टर ने किया सम्मानित:शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, अगवाना खुर्द में शिक्षा सहायक के पद कार्यरत
बुहाना : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुमन मान लुनायच को जिला कलेक्टर अरुण गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान से पूरे सूरजगढ़ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सुमन मान लुनायच वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अगवाना खुर्द में शिक्षा सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं। उनके इसी समर्पण और मेहनत को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सम्मानित किया।
सुमन मान, सूरजगढ़ निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता श्योराम मान की सुपुत्री हैं तथा अगवाना खुर्द के प्रसिद्ध पहलवान बिजेंद्र शास्त्री की धर्मपत्नी हैं। उनके इस सम्मान से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
उनके सम्मानित होने पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, वीरसेन शास्त्री, विरेंद्र शास्त्री, संदीप मान और डॉ. प्रीतम सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061057


