किशनपुरा में महिला दिवस पर कार्यशाला:महिलाओं को सशक्तिकरण योजनाओं की दी जानकारी
किशनपुरा में महिला दिवस पर कार्यशाला:महिलाओं को सशक्तिकरण योजनाओं की दी जानकारी
रानौली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पलसाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत किशनपुरा में एक महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल इंद्रा मौर्य, निर्मला कुमारी, राजू खोखर और रणवीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान मौजूद महिलाओं और किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
महिला अधिकारिता विभाग की प्रमुख पर्यवेक्षक निशा मौर्य ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मौर्य ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में साथीन तारा शर्मा ने भी विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर दो बच्चों का बेटी जन्मोत्सव मनाया गया और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। महिलाओं और बालिकाओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056243


