[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के अभिषेक विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पहुंचे:साइकिल से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर के अभिषेक विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पहुंचे:साइकिल से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रीमाधोपुर के अभिषेक विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पहुंचे:साइकिल से पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के मऊ निवासी युवा साइकिलिस्ट अभिषेक शर्मा ने विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन तक साइकिल से पहुंचकर उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक 7 मार्च को दोपहर हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र स्थित ताशीगंग पोलिंग स्टेशन पहुंचे, जो विश्व का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन है।

अभिषेक की यह यात्रा केवल रोमांच तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और युवाओं में जागरूकता फैलाने का संदेश भी दे रही है। उन्होंने इस अभियान को “वोट फॉर नेचर एंड ग्रो राजस्थान” (Vote for Nature & Grow Rajasthan) नाम दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विशेष रूप से सीकर जिले को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संदेश देना है।

अभिषेक का अगला लक्ष्य साइकिल से कैलाश मानसरोवर पहुंचना है। उनका कहना है कि इस पूरी यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

Related Articles