लक्ष्मणगढ़ में महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान:जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, मिठाईयां बांटी
लक्ष्मणगढ़ में महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान:जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम, मिठाईयां बांटी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल में महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य महिला कर्मियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विमल भूरिया और नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल खींची के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने महिला कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही, समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
महिला स्टाफ को मिठाईयां बांटी गईं
इस अवसर पर महिला स्टाफ को मिठाइयां भी वितरित की गईं और सभी ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और समर्पण से समाज को नई दिशा दे रही हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो मरीजों की सेवा में दिन-रात समर्पित रहती हैं। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056057


