हिरवाला बांध की पहाड़ी में लगी आग:घास के कारण तेजी से फैली, कई पेड़ जले
हिरवाला बांध की पहाड़ी में लगी आग:घास के कारण तेजी से फैली, कई पेड़ जले
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित हिरवाला बांध की पहाड़ी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पहाड़ी के बड़े हिस्से में फैल गई। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
आग की चपेट में पहाड़ी पर खड़े कई बड़े पेड़ आ गए, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आसपास चर रहे कुछ मवेशी भी आग की चपेट में आ गए, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत पहाड़ी की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण पानी की बाल्टियां और पेड़ों की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर वन विभाग नीमकाथाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण पिछले करीब दो घंटे से लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पहाड़ी क्षेत्र और तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055968