[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू में अनूठी पहल:महिलाएं अब बनेंगी ‘कंज्यूमर एक्टिविस्ट’, बगड़ में ‘कंज्यूमर वॉइस वुमन क्लब’ का आगाज; महिला दिवस तक 10 हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनू में अनूठी पहल:महिलाएं अब बनेंगी ‘कंज्यूमर एक्टिविस्ट’, बगड़ में ‘कंज्यूमर वॉइस वुमन क्लब’ का आगाज; महिला दिवस तक 10 हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

झुंझुनू में अनूठी पहल:महिलाएं अब बनेंगी 'कंज्यूमर एक्टिविस्ट', बगड़ में 'कंज्यूमर वॉइस वुमन क्लब' का आगाज; महिला दिवस तक 10 हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

झुंझुनूं : उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण और जागरूकता की दिशा में झुंझुनू जिला अब प्रदेश के लिए एक मिसाल पेश करने जा रहा है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने घोषणा की है कि जिले में आगामी महिला दिवस तक ‘कंज्यूमर वॉइस वुमन क्लब’ का गठन किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत जिले भर में 10,000 महिला कंज्यूमर एक्टिविस्ट तैयार की जाएंगी।

घर की धूरी ही बनेगी जागरूकता का आधार

बगड़ स्थित स्पोर्ट्स जॉन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि महिलाएं घर की धूरी होती हैं। खरीदारी से लेकर घर के बजट प्रबंधन तक में उनकी भूमिका मुख्य होती है। उन्होंने कहा, “जब एक महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है, तो वह पूरे परिवार और समाज को सुरक्षित करती है। इन 10 हजार महिलाओं को प्रशिक्षित कर हम जिले के हर घर तक उपभोक्ता अधिकारों की गूंज पहुंचाएंगे।

अब भ्रामक विज्ञापनों, मिलावटखोरी और सेवा में कमी के खिलाफ महिलाओं को सशक्त बनाना है। ये एक्टिविस्ट मोहल्लों और गांवों में जाकर महिलाओं को कंज्यूमर फोरम की कार्यप्रणाली और शिकायत दर्ज करने के तरीकों की जानकारी देंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राजकीय बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल उपभोक्ताओं को बचाएगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच राकेश सैनी, महिला कार्यकर्ता पूजा शर्मा और पीरामल फाउंडेशन के विजेंद्र भाटिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles