लाम्बी अहीर में नारी दिशा कार्यक्रम:महिलाओं ने पुलिस और न्यायपालिका से सीधा संवाद किया
लाम्बी अहीर में नारी दिशा कार्यक्रम:महिलाओं ने पुलिस और न्यायपालिका से सीधा संवाद किया
बुहाना : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पचेरी के ग्राम पंचायत लाम्बी अहीर में ‘नारी दिशा’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदित्री फाउंडेशन के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था। इसमें पुलिस और न्यायपालिका के साथ महिलाओं का सीधा संवाद स्थापित किया गया।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) झुंझुनूं के तत्वावधान में एक लोक जानकारी शिविर भी आयोजित हुआ। शिविर में महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न कानूनी अधिकारों, योजनाओं और सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला एवं सेशन जज दीपा गुर्जर और एडीजी महेंद्र सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिसार की लेक्चरर संतोष मेहरा भी विशेष रूप से मौजूद थीं।
जिला एवं सेशन जज दीपा गुर्जर ने महिलाओं को कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने न्यायपालिका के कार्य करने के तरीके और घरेलू हिंसा या उत्पीड़न जैसी समस्याओं में शिकायत दर्ज कराने व न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और निडर होकर न्याय के लिए आगे आने को प्रेरित किया।
उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने भी महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीके और महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपने सवाल पूछे और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
आदित्री फाउंडेशन की सचिव और ‘हॉकी वाली सरपंच’ नीरू यादव ने बताया कि ‘नारी दिशा’ पहल का लक्ष्य महिलाओं को जागरूक, सशक्त और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं के अपने अधिकारों और कानून की जानकारी रखने से ही समाज में वास्तविक बदलाव संभव होगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056409


