[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तातीजा की बेटी प्रीति जेवरिया का आईपीएस में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तातीजा की बेटी प्रीति जेवरिया का आईपीएस में चयन होने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

ग्रामीण परिवेश से निकलकर यूपीएससी में सफलता बड़ी उपलब्धि, प्रीति की सफलता से युवाओं को मिलेगी प्रेरणा: डॉ. जितेन्द्र सिंह

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के तातीजा गांव की बेटी प्रीति जेवरिया पुत्री थावरमल जेवरिया ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 521वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को गांव में ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रीति का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुभाष कसाना ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच लीलाधर, मुकेश कसाना, रघुवीर सिंह बजाड़, व्याख्याता मानसिंह, विशंभर मेघवाल, सुभाष बजाड़, राजेश कसाना और हरि सिंह जेवरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने प्रीति जेवरिया को माला और साफा पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है। प्रीति जेवरिया की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और यह साबित हुआ है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभाष कसाना ने कहा कि प्रीति की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गांव की बेटी की इस सफलता से युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।प्रीति जेवरिया ने बताया कि उन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा खेतड़ी नगर के एक निजी स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की तथा आईआईटी बॉम्बे से एमएससी करने के बाद दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में हासिल की।प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था।

इस अवसर पर धूड़ाराम, जगदीश, छोटेलाल, गिरधारी लाल, अजय कुमार, संजय, महेंद्र, राजेंद्र, स्योकरण बजाड़, विकास, मोनू बजाड़, नवीन बजाड़, राजेश कसाना, माड़ू राम खटाना, जड़ावती देवी, मंजू देवी, संतोष देवी, कौशल्या देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles