इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चूरू कार्यालय का उद्घाटन जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चूरू कार्यालय का उद्घाटन जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : जिला मुख्यालय पर देर शाम को चूरू मुख्यालय स्थित गढ परिसर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चूरू के कार्यालय का उद्घाटन अभिषेक सुराणा जिला कलेक्टर एवं पदेन प्रेसिडेंट इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के कर कमलो से फीता काटकर किया ।इस अवसर पर रेड क्रॉस के प्रेसिडेंट सुराणा ने रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इसी क्रम में पूर्व सभापति रामगोपाल बहड़, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने जिला कलेक्टर को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अहसान गोरी, डीपीएमओ संग्राम सिंह, डॉ. किशन सिंह उपस्थित रहे। तत्पश्चात रेड क्रॉस की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन प्रेसिडेंट अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में की गई सचिव रघुनंदन शर्मा ने समिति के क्रियाकलापों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा पर चर्चा की।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बालकृष्ण बंसिया, छतर सिंह डागा, जगदीश सराफ, राजेश मंडावेवाला, राजकुमार भालेरी वाला, रामावतार शर्मा, सुनील रंजन टकणेत, रामेश्वर लाल पंवार, सत्यनारायण व्यास, प्रमोद शर्मा, बाबू पाटिल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोसायटी के जगदीश शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054289

