खेतड़ी के तातीजा गांव की बेटी प्रीति जेवरिया बनीं आईपीएस: यूपीएससी में 521वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
खेतड़ी के तातीजा गांव की बेटी प्रीति जेवरिया बनीं आईपीएस: यूपीएससी में 521वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के तातीजा गांव की बेटी प्रीति जेवरिया ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 521वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में स्थान प्राप्त किया है। थावरमल जेवरिया की पुत्री प्रीति की इस सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।प्रीति ने यह सफलता अपने चौथे प्रयास में प्राप्त की है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी दिल्ली में अपने घर पर रहकर की। इस दौरान उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन किया।
उनके पिता थावरमल जेवरिया अध्यापक हैं, जबकि माता गीता देवी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उनका छोटा भाई पुष्पेन्द्र एसएससी की तैयारी कर रहा है, जबकि बड़ी बहन पंकज जेवरिया प्रथम श्रेणी अध्यापक बनने की तैयारी कर रही हैं। परिवार के सहयोग और प्रेरणा ने उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। प्रीति के अनुसार कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।ग्रामीणों ने प्रीति की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। उनका कहना है कि प्रीति की मेहनत और लगन से तातीजा गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है तथा उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
प्रीति जेवरिया के चयन पर डॉ. जितेन्द्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष कसाना, राजेश कसाना देवता, नवीन बजाड़, पूर्व सरपंच लीलाधर सहित क्षेत्र केजनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053541


