[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सिंघानिया विश्वविद्यालय के दो छात्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सिंघानिया विश्वविद्यालय के दो छात्र

एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सिंघानिया विश्वविद्यालय के दो छात्र

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय के दो छात्र अरुण और निर्मला का चयन मलेशिया के कुआला लम्पुर में आयोजित होने वाली दूसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 20 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें दोनों खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जानकारी के अनुसार दोनों खिलाड़ी पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन राजस्थान के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में शामिल किए गए हैं। अरुण और निर्मला वर्तमान में सिंघानिया विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीटीएफआई) के अध्यक्ष अल्बर्ट कुमार ने बताया कि 3 से 5 फरवरी 2026 तक सिंघानिया विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने दोनों खिलाड़ियों को एशियन चैंपियनशिप के लिए चुना है।

सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि उसके छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय हमेशा प्रोत्साहित करता रहेगा।

Related Articles