[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा का संगठन विस्तार: इन्द्र कुमार सैनी को बनाया झुंझुनूं जिला संरक्षक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा का संगठन विस्तार: इन्द्र कुमार सैनी को बनाया झुंझुनूं जिला संरक्षक

सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा का संगठन विस्तार: इन्द्र कुमार सैनी को बनाया झुंझुनूं जिला संरक्षक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा रजि. राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. महेश कुमार सैनी ने संगठन का विस्तार करते हुए इन्द्र कुमार सैनी पुत्र पालाराम सैनी, निवासी कोलिहान नगर बस स्टैंड खेतड़ी (झुंझुनूं) को झुंझुनूं जिला संरक्षक नियुक्त किया है।यह नियुक्ति सुभाष चौबदार प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान की अनुशंसा पर की गई है। सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा राजस्थान की कार्यकारिणी में उन्हें मार्च 2026 से आगामी दो वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।सूर्यवंशी क्षत्रिय महासभा के संगठन विस्तार के तहत की गई इस नियुक्ति को समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन ने आशा जताई है कि इन्द्र कुमार सैनी भविष्य में भी राष्ट्रहित और समाज हित में ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों व परिजनों सहित अनेक लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles