[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओंकार लखावत बोले- हवेलियां संस्कारों की गवाही देती हैं:कहा- राजस्थान सरकार शेखावाटी की धरोहरों के संरक्षण पर कर रही काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ओंकार लखावत बोले- हवेलियां संस्कारों की गवाही देती हैं:कहा- राजस्थान सरकार शेखावाटी की धरोहरों के संरक्षण पर कर रही काम

ओंकार लखावत बोले- हवेलियां संस्कारों की गवाही देती हैं:कहा- राजस्थान सरकार शेखावाटी की धरोहरों के संरक्षण पर कर रही काम

नवलगढ़ : राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने गुरुवार शाम को नवलगढ़ के एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि हवेलियां केवल चूने-पत्थर की संरचनाएं नहीं हैं, बल्कि वे संस्कारों और संस्कृति की गवाही देती हैं।

लखावत ने बताया कि शेखावाटी के उद्योगपति शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर अपनी मातृभूमि के प्रति ऋण चुकाने का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजस्थान सरकार शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के लिए हवेली मालिकों के साथ बैठकें कर चुकी है। इस दिशा में अधिकारियों की एक पूरी टीम काम कर रही है।

मातृभूमि को स्वर्ग से भी महान बताते हुए, लखावत ने युवाशक्ति से अपनी मातृभूमि को कभी न भूलने का आग्रह किया। उन्होंने शिक्षा दान को सबसे बड़ा दान बताया और शिक्षण संस्थाओं से ऐसे नागरिक तैयार करने का आह्वान किया जो स्वाभिमान से खड़े हो सकें, क्योंकि मजबूत नागरिक ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान, धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल्स के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles