[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं ADM आवास पर गुलाल संग होली खेली:डीजे की धुन पर जमकर थिरके अधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं ADM आवास पर गुलाल संग होली खेली:डीजे की धुन पर जमकर थिरके अधिकारी

झुंझुनूं ADM आवास पर गुलाल संग होली खेली:डीजे की धुन पर जमकर थिरके अधिकारी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) आवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी एक साथ नजर आए। इस दौरान जिला कलेक्टर अरुण गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट स्टाफ के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आम दिनों में फाइलों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले अधिकारी यहां डीजे की राजस्थानी और होली धुनों पर थिरकते दिखाई दिए।

कलेक्टर अरुण गर्ग ने दी होली की शुभकामनाएं

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्टाफ के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की बधाई दी।

ADM आवास पर ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ खूब उत्साह के साथ नाचते अधिकारी।
ADM आवास पर ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ खूब उत्साह के साथ नाचते अधिकारी।

डीजे की धुनों पर थिरके अधिकारी

कार्यक्रम में ADM अजय आर्य, SDM कौशल्या विश्नोई, ACM और तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीजे पर बज रहे राजस्थानी और होली गीतों पर अधिकारी और कर्मचारी जमकर नाचे।

रंगों में सराबोर रहा पूरा परिस

समारोह के दौरान ADM आवास परिसर रंगों से भर गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया। कलेक्ट्रेट स्टाफ के लिए यह मौका खास रहा, जहां औपचारिक माहौल की जगह उत्सव और अपनापन नजर आया।

Related Articles