नीमकाथाना में खाली प्लॉट में युवक का शव मिला:पास मिले नशे के इंजेक्शन, हाथ पर बना हुआ है टैटू; पुलिस पहचान में जुटी
नीमकाथाना में खाली प्लॉट में युवक का शव मिला:पास मिले नशे के इंजेक्शन, हाथ पर बना हुआ है टैटू; पुलिस पहचान में जुटी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के खेतड़ी रोड स्थित नगर पालिका गैराज के सामने एक खाली प्लॉट में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव करीब एक दिन पुराना है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार प्लॉट के अंदर कांटिली झाड़ियों के पास युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पास नशे के इंजेक्शन भी मिले हैं, जिससे पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।
शौच के लिए गए युवक ने देखा शव
स्थानीय लोगों के मुताबिक पास में रहने वाला एक युवक शौच के लिए खाली प्लॉट में गया था। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

डीएसपी और पुलिस टीम ने किया मौके का मुआयना
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना सीआई विजेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी सुशील मान भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर पूरी घटना की जानकारी ली। डीएसपी सुशील मान ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी।
युवक की पहचान के प्रयास जारी
सीआई विजेंद्र सिंह के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के एक हाथ पर सिद्धू मूसेवाला का टैटू बना हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर भगवान शिव का मंत्र लिखा हुआ है। युवक की गर्दन पर भी टैटू बना हुआ है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053389


