पीएम श्री स्कूल में कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम:बाल वाटिका में बच्चों का जन्मदिन मनाया, तहसीलदार ने स्कूल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
पीएम श्री स्कूल में कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम:बाल वाटिका में बच्चों का जन्मदिन मनाया, तहसीलदार ने स्कूल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
सादुलपुर : पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को ‘कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बाल वाटिका कक्ष में बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। तहसीलदार रामसिंह सैनी और प्रिंसिपल डॉ. सुशीला बलौदा इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पेरेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता पेरेंट्स को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रिंसिपल डॉ. सुशीला बलौदा ने पेरेंट्स को अपने बच्चों को स्थानीय स्कूल में अधिक संख्या में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पीएम श्री की विभिन्न योजनाओं जैसे आई-कार्ड, लोगो और क्लास 1 से 5 तक के बच्चों को दिए जाने वाले टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के बारे में भी जानकारी दी।
तहसीलदार रामसिंह सैनी ने स्कूल की आधारभूत संरचना, शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों, व्यावसायिक शिक्षा, पुस्तकालय, मिड-डे-मील और बजट व्यय की समीक्षा की। उन्होंने संपूर्ण स्कूल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उन पर प्रसन्नता व्यक्त की। बाल वाटिका प्रभारी अनिता खीचड़ और हेड टीचर शमशेर खान ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053442


