[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाय में गंदे पानी की निकासी की समस्या:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, नाली निर्माण की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बाय में गंदे पानी की निकासी की समस्या:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, नाली निर्माण की मांग

बाय में गंदे पानी की निकासी की समस्या:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, नाली निर्माण की मांग

बाय : उपखंड के गांव बाय के वार्ड नंबर 2 में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र नाली निर्माण की मांग की। गांव के बलराम पूनिया ने बताया कि वार्ड संख्या 2 में पक्की नाली नहीं होने के कारण घरों और जलजीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का गंदा पानी रास्तों में जमा हो रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी फैल गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस गंदे पानी से उठने वाली बदबू और मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्थानीय सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनके स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों को अब उच्चाधिकारियों की शरण लेनी पड़ी है।

ज्ञापन सौंपते समय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मौके का मुआयना कर नाली निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान बलराम पूनिया, हरिपाल सिंह, रतन शर्मा, राजेंद्र, संतोष, मूलचंद, शशिकांत शर्मा, श्रीकिशन जेदिया, बाबूलाल, विष्णु, चंद्रकांत, बसंत, रामकरण सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles