किसान सभा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा:यूजीसी एक्ट का समर्थन किया, लागू करने की मांग की
किसान सभा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा:यूजीसी एक्ट का समर्थन किया, लागू करने की मांग की
चिड़ावा : अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी ने यूजीसी (UGC) एक्ट के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपखंड अधिकारी डॉ. नरेश सोनी को दिया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तहसील कमेटी के सुभाष चन्द्र गोदारा ने किया। उन्होंने बताया कि यह ज्ञापन यूजीसी एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर सौंपा गया है।
जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला ने इस दौरान प्रमुख मांग रखी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), ओबीसी (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग को राष्ट्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के समय बुहाना तहसील कमेटी अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला, अनिल कुमार भास्कर और सुनील सोमरा सहित अन्य किसान प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2053391


