[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीपल्स ग्रीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दौरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीपल्स ग्रीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दौरा

पीपल्स ग्रीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किया दौरा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पीपल्स ग्रीन पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी ने अंचल में दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के महासचिव रणधीर सांगवान, विनोद जाखड़, प्रदीप नेहरा, सुनील कुमार राजपूत ने सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में बेवड़ बोझान, बांगड़वा, कीरतान, गूगलवा, रामपुरा गांव का दौरा किया। गांव के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पीपल्स ग्रीन पार्टी के बारे में जानकारी दी। सभी साथियों को पार्टी को मजबूत बनाने, पंचायती चुनाव में भागीदार निभाने की अपील की। साथ में ही आगामी माह में पीपल्स ग्रीन पार्टी का अधिवेशन के बारे में अवगत करवाया।पार्टी के नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही। गांव वासियों ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस व भाजपा से हम परेशान हैं। हम लोग पीपल्स ग्रीन पार्टी के साथ हैं और कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।

Related Articles