बादेड़ के ग्रामीणों का रंगोत्सव रहा फीका, धरना स्थल पर ही मनाई होली
मुस्लिम समुदाय के संगठन ने दिया धरनें को समर्थन बीजेपी सरकार को नगर निकाय व पंचायत राज चुनावो में सबक सिखाने का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के किसान अपने वाजिब हक अधिकार की मांग को लेकर पिछले 3 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, राजस्थान की जनविरोधी बीजेपी भजनलाल शर्मा सरकार क्षेत्र की जनता की उम्मीदो पर खरा उतरने में अब तक नाकाम साबित हुई है। सरकार और प्रशासन की लगातार अनसुनी और अनदेखी के चलते इस बार होली के रंगों का त्योहार भी संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणो के लिए फीका नजर आया। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत को मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बादेड़ गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को अपने घरों की बजाय उपखंड मुख्यालय के सामने पीछले तीन महिने से लगातार चल रहे धरना स्थल पर ही होली मनाई।
इस दौरान एक-दूसरे से रामा-श्यामा कर आपसी एकता का संदेश दिया। एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि बादेड़ गांव ग्राम पंचायत मुख्यालय बनने का कानूनी रूप से हकदार है, इसके बावजूद सरकार ने कोयल को मुख्यालय घोषित कर ग्रामीणों के साथ अन्याय किया है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के सामाजिक संगठन ( राजस्थान प्रदेश कायमखानी समाज ) के प्रदेश सचिव सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने धरनें पर बैठे ग्रामीणों को अपना समर्थन देकर राजस्थान की जनविरोधी बीजेपी सरकार को आगामी नगर निकाय व पंचायत राज चुनावो में सबक सिखाने का लिया संकल्प।
इस दौरान धरने पर बैठे ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कायमखानी ने कहा कि आंदोलन को तीन महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही सरकार की ओर से कोई ठोस सुनवाई तक नही की गई है। जिसके चलते मजबूरन ग्रामीणों को त्योहार जैसे पावन पर्वों पर भी धरना स्थल पर समय बिताना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, जाट महासभा अध्यक्ष नाथूराम ठोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, बजरंग लाल, असगर खां खोखर, सलीम लखारा, याकुब सोरघर, अयुब खां मोयल सहित संबंधित क्षेत्र के ग्रामीण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052153


