[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई के मंदिरों में फूलडोल महोत्सव:भक्तों ने भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बबाई के मंदिरों में फूलडोल महोत्सव:भक्तों ने भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण

बबाई के मंदिरों में फूलडोल महोत्सव:भक्तों ने भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण

बबाई : कस्बे के सभी मंदिरों में 4 मार्च को फूलडोल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ठाकुर जी की प्रतिमाओं को पंचामृत स्नान कराकर नए वस्त्र धारण करवाए गए और उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया। बबाई के गढ़ स्थित सीताराम जी मंदिर में पंडित वेदप्रकाश तिवाड़ी के सानिध्य में फूलडोल महोत्सव संपन्न हुआ। यहां भगवान को रंग, गुलाल और अबीर लगाकर पुष्प वर्षा की गई। भक्तों ने भजन-कीर्तन किए, जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

इसी प्रकार, बावड़ी बालाजी धाम में महंत विनोद दास के सानिध्य में फूलडोल महोत्सव का आयोजन हुआ। यहां भी बालाजी की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया, उन्हें रंग-गुलाल लगाया गया और भक्तों में प्रसाद बांटा गया। सभी मंदिरों में शाम तक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर पंडित केशव शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक रमाकांत तिवाड़ी, अमित शर्मा, कुलदीप तिवाड़ी, पवन तिवाड़ी, त्रिभुवन तिवाड़ी, शंकर लाल मिश्रा, यश शर्मा, विहान शर्मा, पार्थ शर्मा, नंदलाल पटवारी, भीमसिंह सैनी, विनोद शेखावत, सुमेर शेखावत, मुन्नाजी शेखावत सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles