गोठड़ा में शहरीजल योजना स्वीकृत होने पर विधायक का सम्मान:ढाणी भरगड़ान में पेयजल लाइन और पानी की टंकी बनेगी, 5 करोड़ की स्वीकृति मिली
गोठड़ा में शहरीजल योजना स्वीकृत होने पर विधायक का सम्मान:ढाणी भरगड़ान में पेयजल लाइन और पानी की टंकी बनेगी, 5 करोड़ की स्वीकृति मिली
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा में शहरी जल योजना को मंजूरी मिलने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने विधायक धर्मपाल गुर्जर का सम्मान किया। यह कार्यक्रम गोठड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें विधायक धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे और बबलू अवाना ने अध्यक्षता की। विधायक ने बताया कि खेतड़ी क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर थी, जिससे राज्य सरकार को अवगत कराया गया था। गोठड़ा कस्बे को खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत बताया गया, जहां के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विधायक गुर्जर ने कहा कि पेयजल समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने बजट के बाद गोठड़ा में शहरी जल योजना के पुनरुद्धार के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। योजना के तहत ढाणी भरगड़ान में पेयजल लाइन और पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड 1, वार्ड 12 और आजाद मार्केट में नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी, जिससे इन क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर अशोक कुमावत, धर्मपाल कुमावत, राजकुमार बाडेटिया, नरेश खटाणा, राजु कसाणा, होशियार सिंह कड़वासरा, विरेन्द्र कश्यप, बलबीर खटाणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2052148


