यमुना जल समझौते को लेकर धरना 794वें दिन भी जारी:चिड़ावा के लाल चौक पर किसान सभा का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
यमुना जल समझौते को लेकर धरना 794वें दिन भी जारी:चिड़ावा के लाल चौक पर किसान सभा का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
चिड़ावा : चिड़ावा खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से संचालित अनिश्चितकालीन धरना 794वें दिन भी जारी रहा। यह धरना यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर किया जा रहा है।
धरने में चिड़ावा तहसील कमेटी सचिव सुरेश महला और बुहाना तहसील कमेटी अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने अगुआई की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला, सह सचिव ताराचंद तानाण, अनिल कुमार भास्कर, वेद प्रकाश जांगिड़, जयपाल बराला, शकुंतला देवी, कृष्ण कुमार सुल्ताना और अंकित सुल्ताना सहित कई किसान मौजूद रहे। ये सभी नेता नवलगढ़ के डुमरा गांव में कामरेड अमराराम की सभा में भी पहुंचे।
अखिल भारतीय किसान सभा ने घोषणा की है कि 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में देशभर से लाखों किसानों के भाग लेने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2052141


