[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में विदेशी युवक ने किया सुसाइड:किराए के मकान में लगाया फंदा, फैक्ट्री में काम करता था

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में विदेशी युवक ने किया सुसाइड:किराए के मकान में लगाया फंदा, फैक्ट्री में काम करता था

चूरू में विदेशी युवक ने किया सुसाइड:किराए के मकान में लगाया फंदा, फैक्ट्री में काम करता था

चूरू : चूरू में एक 23 वर्षीय नेपाली मजदूर ने बुधवार रात अपने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुभाष चौक स्थित एक मकान में हुई। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के एसआई किशनाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया और डीबी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

कोतवाली थाना के एसआई किशनाराम ने बताया कि मृतक की पहचान नेपाल के सीलगाड़ी निवासी बाजी उर्फ भरत के रूप में हुई है। भरत चूरू के औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles