[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झिराना में विवाहिता ने कमरे में लगाया फंदा:दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने तोड़ा, फंदे से लटका मिला शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

झिराना में विवाहिता ने कमरे में लगाया फंदा:दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने तोड़ा, फंदे से लटका मिला शव

झिराना में विवाहिता ने कमरे में लगाया फंदा:दरवाजा नहीं खोलने पर परिजनों ने तोड़ा, फंदे से लटका मिला शव

नीमकाथाना : नीमकाथाना में विवाहिता ने ससुराल में सुसाइड कर लिया। महिला ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, अंदर से जवाब नहीं आने पर दरवाजा तोड़ा महिला फंदे से झूलती मिली। मामला झिराना गांव में गुरुवार का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार झिराना निवासी माया देवी (25) ने अपने ससुराल स्थित कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो महिला फंदे से झूलती हुई नजर आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। घटना की सूचना पर एसडीएम राजवीर यादव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के आनुसार महिला का पति मजदूरी करता है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। महिला का एक साल का छोटा बच्चा भी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम राजवीर यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों से बात की है।

Related Articles