रतनगढ़ में 2 सरकारी आवासों से लाखों की चोरी:शादी में गया था परिवार, लौटने पर टूटे मिले ताले, कैश और जेवर गायब
रतनगढ़ में 2 सरकारी आवासों से लाखों की चोरी:शादी में गया था परिवार, लौटने पर टूटे मिले ताले, कैश और जेवर गायब
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में 400 केवी जीएसएस में कार्यरत 2 सरकारी कर्मचारियों के आवास से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
रतनगढ़ पुलिस के अनुसार, श्रीगंगानगर के सादुलशहर निवासी बालूराम प्रजापत 400 केवी जीएसएस में इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। वह 17 फरवरी को परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनके सरकारी आवास के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 35 हजार रुपए नकद चुरा लिए। बालूराम ने अपनी रिपोर्ट में चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात की कीमत करीब 11 लाख रुपस बताई है।
इसी जीएसएस में कार्यरत महिला कर्मचारी रजनी के सरकारी आवास के ताले तोड़कर भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में चोरी हुए सामान की कीमत का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों रिपोर्टों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052074


